मधुबनी जिले के बेनीपट्टी विधानसभा के बेनीपट्टी अम्बेडकर चौक पर गुरुवार को NDA के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह, मधुबनी सांसद डा अशोक कुमार यादव, प्रत्याशी बिनोद नरायण झा एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में NDA कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।