सदर अंचल में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत बालकृष्णकांत रवि की बाइक गुरुवार को चोरी हो गयी. रोज की तरह कार्यालय के सामने बाइक लगाया था. दोपहर 3:00 बजे देखा तो बाइक गायब थी. बाइक का नंबर जेएच02 एसी-3282 है. सदर थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।