विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने समर्था गांव से चोरी के दो मोटर के साथ दो नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
समर्था गांव से दो मोटर चोरी के आरोप में दो चोर को गिरफ़्तार किया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया है कि समर्था गांव से मोटर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी । जिसमें नामजद किए गए अभियुक्त कृष्ण कुमार और बादल कुमार को दो मोटर के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।