गोरखपुर: गीडा थाना क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित पहुंचा गोरखपुर प्रेस क्लब मारपीट के मामले को लेकर न्याय की लगाई गुहार
गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोडरी कला निवासी आज अपने परिवार के साथ गोरखपुर प्रेस क्लब पहुंचा, उसने बताया कि, गिट्टी बालू रखने को लेकर विवाद शुरू हुआ उसके बाद जानलेवा हमला किया गया। जिसमें अभी दो लोगों की हालत गंभीर है।उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में गंभीरता न दिखाते हुए सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।