गोरखपुर: नगर निगम के प्रवर्तन दल ने पैडलेगंज से राजघाट और शास्त्री चौक तक ठेला मुक्त मार्ग बनाया
नगर निगम की प्रवर्तन दल ने पैडलेगंज से राजघाट तक और पैडलेगंज से शास्त्री चौक तक अतिक्रमण मुक्त मार्ग किया। आज सुबह प्रवर्तन दल ने पैडलेगंज से राजघाट तक सड़क के किनारे लगे हुए ठेले को हटवाया, साथ ही गलत ढंग से पार्किंग किए हुए लोगों को भी सख्त हिदायत दी गई। यही कार्रवाई पैडलेगंज से शास्त्री चौक तक भी की गई। अब यह दोनों ही मार्ग ठेला मुक्त हो चुके हैं।