गोरखपुर: जिले में 1 से 30 अप्रैल तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दी जानकारी
गोरखपुर में बरसात से पूर्व 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यह अभियान चलाया जाएगा। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तैयारियों को लेकर सीएमओ आशुतोष कुमार दुबे द्वारा जिले के डाक्टरो और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर तैयारी पहले से कर ली गई।