महाराजगंज: महाराजगंज क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से क्षेत्रीय लोगों में हाहाकार, राजनीतिक लोगों ने विशाल धरने का किया आह्वान
26 अप्रैल रविवार शाम 4 बजे महाराजगंज क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोलू सिंह,रुद्र प्रताप अवस्थी सहित राजनैतिक पदाधिकारी ने पावर हाउस मे विशाल धरना प्रदर्शन करने का शंखनाथ किया है।क्षेत्र की जनता से बयान के माध्यम से भारी संख्या मे पहुंचने का अनुरोध भी किया है। रात्रि मे लगातार विद्युत कटौती से जनता परेशान हो चुकी है। इसके संबंध मे चेतावनी दी गई।