करायपरसुराय: मेढ़मा गांव निवासी अगम कुमार फिर से जदयू के करायपरसुराय प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत
मेढ़मा गांव निवासी अगम कुमार पुनः जदयू के करायपरसुराय प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत करायपरसुराय। प्रखंड क्षेत्र के मेढ़मा गांव निवासी अगम कुमार को एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का करायपरसुराय प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके पुनः प्रखंड अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।