बेरमो: सेंट्रल कॉलोनी में एक क्वार्टर की बालकनी गिरी, आसपास के लोगों में दहशत
Bermo, Bokaro | May 28, 2025 बेरमो प्रखंड अंतर्गत सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सेन्ट्रल कॉलोनी मे एक क्वार्टर का बालकोनी गिरने से आसपास के लोगो मे दहशत मच गया है।बुधवार समय लगभग साढ़े ग्यारह बजे बताया गया कि सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सेन्ट्रल काँलोनी मे ब्लॉक संख्या 46 क्वार्टर नंबर 731 मे बालकोनी का पूरा हिस्सा गिर गया।हलाकि इस घटना में किसी भी तरह की कोई जान माल की क्षति नहीं हुई है।