भभुआ: खजुरा के समीप सड़क हादसे में दो मृतक युवकों के शव का एक साथ सदर में कराया जा रहा पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Feb 7, 2026 जानकारी के अनुसार खजुरा के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल दो मृतक युवकों के शवों का शनिवार की शाम पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। एक मृतक हुए की पहचान चंदौली के मझवार के गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। जबकि दूसरे शव की पहचान कराने में पुलिस जुटी हुई है।