भभुआ: भभुआ वार्ड 19 की गली में लटकता 11 हजार वोल्ट का नंगा तार, लोगों में दहशत
Bhabua, Kaimur | Feb 7, 2026 भभुआ नगर परिषद के भभुआ कुदरा बायपास रोड लक्ष्य पब्लिक स्कूल के ठीक सामने वार्ड 19 की एक गली में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। यहां 11 हजार वोल्ट का नंगा बिजली तार गली के बेहद नजदीक लटक रहा है। शनिवार को 2:30 बजे वहां पहुंच गया तो स्थानीय लोग में त्रिभुवन कुमार पटेल ने बताया कि लगभग 20 वर्ष से अधिक का समस्या बना हुआ है। जो अब तक नहीं हटाया गया है।