भभुआ: भभुआ के दो परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आए एक छात्र और छात्रा अचेत, सदर अस्पताल में भर्ती
Bhabua, Kaimur | Feb 7, 2026 भभुआ के दो परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आया एक छात्र व छात्रा अचेत हो गई। शनिवार को 4:30 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि चैनपुर के कृष्ण कुमार राज शंकर बीएड परीक्षा केंद्र में अंग्रेजी विषय का परीक्षा देने आया था जहां परीक्षा के दौरान अचेत हो गया। जबकि दूसरी छात्रा ज्योति कुमारी चिल्ड्रन गार्डन परीक्षा केंद्र में अचेत हो गई थी।