उन्नाव: कल्याणपुर ख्वाजकी गांव में तेज आंधी के कारण दीवार गिरने से किसान घायल हुआ
Unnao, Unnao | May 13, 2026 उन्नाव जनपद के थाना बिहार क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणपुर ख्वाजकी गांव में तेज आंधी आने से दीवार गिर गई जिसकी चपेट में किसान आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया हालांकि परिजन घायल किसान को इलाज के लिए उन्नाव जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं जहां पर डॉक्टर के द्वारा घायल किसान शंभूरतन शुक्ला पुत्र गंगा प्रसाद निवासी ग्राम कल्याणपुर ख्वाजकी का इलाज किया जा रहा है