फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार पुलिस को उस समय कामयाबी मिली जब भीड़ की मदत से राम नगर इलाके से राजेश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा कारतूस बरामद किया है। पुलिस की माने तो आरोपी वांछित है। पुलिस ने आरोपी को सुसंगत धाराओं मे जेल भेज दिया है।