सिसई: थाना परिसर में मोहर्रम का जुलूस निकालने वालों को हिंदू समाज के लोगों ने किया सम्मानित
Sisai, Gumla | Jul 20, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के मुहल्ला मोहर्रम कमेटी,छरदा न्यू बस्ती कमेटी,कामिल मुहल्ला कमेटी,बगीचा टोली कमेटी व रहमत नगर मोहर्रम कमेटी के लोग ताजिया व गाजे बाजे साथ बाजार टांड़ में एकत्रित हुए जहां से जुलूस थाना परिसर पहुँची। वहां हिन्दू समाज के समाजसेवीयों के द्वारा थाना प्रांगण में जुलूस में शामिल लोगों को गमछा देकर समानित किया।हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल दिखी।