सिसई: लठदाग में लिफ्ट इरीगेशन के सोलर पैनल की हुई चोरी,किसान को धान के रोपाई में हो रही परेशानी
Sisai, Gumla | Jul 21, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के लठदाग झुमकी बेड़ा के पास अड़िया नदी में जेएसएलपीएस की और से 7.5 एचपी का सोलर पंप सोलर पैनल के साथ लगाया हुआ था।बीते रात वहां से चार सोलर पैनल की चोरी हो गई।सोलर पैनल की चोरी होने से वहां के आसपास के किसान जो धान रोपाई के लिए लिफ्ट इरीगेशन के माध्यम से खेतों की सिंचाई करने की सोच रहे थे उन्हें परेशानी के सामना करना पड़ रहा है।