सिसई: सैंदा नदी के पास निकाला गया मोहर्रम का जुलूस, नाचते झूमते हुए उमड़ी भीड़
Sisai, Gumla | Jul 20, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सैंदा नदी के पास शनिवार को मोहर्रम का जुलूस निकाला गया।इस दौरान खूबसूरत ताजिया भी बनाए गए थे।डीजे के धुन और बैंड बाजे के साथ काफी उत्साह के साथ नाचते झूमते हुए बच्चे बड़े बूढ़े युवा सभी निकले। इसके अलावा के लोगों ने डंडे तलवार जैसे पारंपरिक हथियार के खेल प्रदर्शन भी दिखाये। ताजिया और जुलूस देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जुटी।