इंदरगढ़: सेंवढ़ा ब्लॉक सहकारी समिति पर 1450, गोदाम पर 1900 में एनपीके-डीएपी, महंगे दाम पर खाद लेने को मजबूर किसान
सेंवढ़ा ब्लॉक में खाद की कीमतों में भारी अंतर से किसान परेशान हैं। ब्लॉक की सहकारी समितियों पर एमपीके और डीएपी 1450 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से मिल रही है, जबकि खाद गोदाम पर वही खाद 1900 रुपए में बेची जा रही है।किसानों का कहना है कि जो समिति के सदस्य नहीं हैं, उन्हें मजबूरन गोदाम से नगद में महंगे दाम पर खाद खरीदनी पड़ रही है। रोपाई के समय खाद की जरूरत ह