महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने मंगलवार को शहर में विशेष 'डिकॉय ऑपरेशनÓ चलाकर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज के निर्देशानुसार तथा जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।