श्री गंगानगर: मिर्जेवाला सहित अन्य गांवों में विश्व मजदूर दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 1, 2026
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा जारी एक्शन प्लान माह मई 2026 के तहत विश्व मजदूर दिवस के उपलक्ष में 1 मई 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर के द्वारा शुक्रवार को दोपहर 12:00 बालाजी ब्रिक्स ईंट भट्टा मिर्जेवाला में जागरूकता शिविर का अयोजन किया गया।