इटावा: SOG व जसवंतनगर पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्कर किये गिरफ्तार,37 किलो अवैध चरस,गाड़ी, व अन्य समेत 5 करोड़ की बरामदगी-SSP
Etawah, Etawah | Mar 24, 2024 इटावा-मैनपुरी बॉर्डर जौनई चौकी के समीप से 2 अंतरराज्यीय तस्करों को, ब्रेजा कार से मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए, एसओजी-सर्विलांस टीम व जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया।पुलिस टीम ने कार में 72 पैकेट में लगभग 4 करोड़ 85 लाख कीमत की 37 किलो चरस बरामद की, साथ ही 4 मोबाइल व अवैध अश्लाह व कारतूस समेत कुल 5 करोड़ रुपये की बरामदगी पुलिस द्वारा की गई है।