छोटीसादड़ी: ऑपरेशन त्रिनेत्र: एनडीपीएस मामले में तीन साल से फरार वांछित तस्कर को किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिले की छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2023 में 90 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा बरामदगी के मामले में फरार था।जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह एवं वृत्ताधिकारी राम