जैतपुर: घोरबंधा में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, जांच शुरू
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के घोरबंधा गांव में 26 वर्षीय नवविवाहिता किरण पाव पत्नी राम सिंह ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। जानकारी मंगलवार सुबह 9 बजे सामने आई है।