प्रदेश में धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसान आज भी टोकन के लिए भटक रहा है। टोकन की मांग करने पर सरकार के अधिकारी किसान घर और खेतों की जांच कर रहे हैं। सरकार ने धान खरीदी को तमाशा बना दिया है ।