शाहपुरा: विराटनगर में मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन का वार्षिक अधिवेशन, कई विषयों पर हुई चर्चा
कोटपूतली-बहरोड़ में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन का वार्षिक अधिवेशन राजमार्ग स्थित मोरीजावाला धर्मशाला में आयोजित हुआ। अधिवेशन में संगठन के प्रदेश, जिला एवं तहसील स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान मानव सेवा, भ्रष्टाचार उन्मूलन और महिला उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई ।