मंझनपुर: जिले के सभी थाना चौकी में मौजूद बंदूकों की सफाई करते हुए पुलिस ने झाड़ू उठाकर चलाया सफाई अभियान
प्रत्येक रविवार को जिले के पुलिस से संबंधित सभी कार्यालय की साफ सफाई कर्मचारियों द्वारा की जाती है।अधीक्षक कार्यालय से लेकर शक्ति केंद्रों तक यह साफ सफाई का सिलसिला चलता है। रविवार को जिले के सभी थाना और चौकियो में पुलिस वालों ने कैंपस की घास गार्डन कार्यालय में झाड़ू लगाया और ऑफिस में पोछा भी लगाया है।सभी बन्दूकों को सामने रखकर सफाई की गई है।