सासनी: गस्त के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध चाकू बरामद, आवश्यक कार्रवाई जारी
Sasni, Hathras | Apr 1, 2026 जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सासनी कोतवाली पुलिस ने गस्त के दौरान लहोर्रा रोड बंबा के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।