बहराइच: बेहड़ा में मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के खैरी घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहड़ा में मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।