लापुंग: देवगांव में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई
Lapung, Ranchi | Jun 23, 2026 सोमवार को शाम 5:00 बजे लापुंग प्रखंड के देवगांव में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने "नशे को ना, जिंदगी को हां" जैसे नारों के माध्यम से समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया