भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में जैन संतों की सुरक्षा को लेकर फूटा आक्रोश, सकल जैन समाज ने काली पट्टी बांध निकाला मौन जुलूस और सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा। देशभर में पदविहार कर रहे जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर सकल जैन समाज में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है। हाल ही में विहाररत पूज्य आर्यिका माताजी के साथ हुई दुखद दुर्घटना एवं उनके असामयिक निधन के विरोध में सोमवार को भीलवाड़ा में सकल जैन समाज ने काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा।