बेहट: मुजफराबाद में पीआरडी जवानों की मासिक परेड का आयोजन हुआ
विकास खण्ड मुजफ्फराबाद परिसर में शनिवार को पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों की मासिक रिफ्रेशर परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास कुमार ने जवानों की शारीरिक फिटनेस का परीक्षण किया और उन्हें अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।