बाड़मेर: महावीर नगर में विद्या भारती आदर्श शिक्षण संस्थान के नवीन विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ आयोजित
Barmer, Barmer | Feb 26, 2024 बाड़मेर।शहर के महावीर नगर में विद्या भारती के आदर्श शिक्षण संस्थान के नवीन विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर का भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर और स्वायत शासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा उपस्थित रहे।दोनो ही मंत्रियों ने कार्यक्रम आयोजित बड़ी सभा को संबोधित भी किया।