बाड़मेर: एकीकृत पशुधन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, किसानों को दी जानकारी
Barmer, Barmer | Feb 26, 2024 एकीकृत पशुधन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत बायफ और अडानी ग्रुप के सयुक्त तत्वधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. रावता राम भाखर पशुपालन विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केन्द्र दांता ने बताया की पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में भेड़ और बकरी पालन कि अपार संभावनाएं हैं।