बाड़मेर: जिला स्वास्थ्य विभाग एवं हितकारिणी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रामनगर में मेडिकल हेल्थ कैंप का किया आयोजन
Barmer, Barmer | Feb 26, 2024 जिला स्वास्थ्य विभाग एवं हितकारिणी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेघवालों की ढाणी रामनगर में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।इस कैंप में जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ आवश्यक दवाइयां निशुल्क वितरण की गई। इस कैंप में बाड़मेर राजकीय अस्पताल में कार्यरत कई चिकित्सक भी उपस्थित रहे।