डुमरांव: डुमरांव पुलिस ने सफाखाना रोड और नोनियाडेरा में चलाया शराब छापेमारी अभियान, 14 लीटर शराब बरामद और एक गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | Apr 12, 2024 शराब तस्करों व शराबियों पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कवायद कर रही है।इसी क्रम में थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अनीषा राणा के नेतृत्व में पुलिस ने नोनियाडेरा और सफाखाना रोड में छापेमारी अभियान चलाकर 14 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर मल्लू मुसहर को गिरफ्तार कर लिया है।