डुमरांव: टेढ़की पुल के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार अधेड़ को टक्कर मारी टक्कर, अधेड़ निजी अस्पताल में इलाजरत
Dumraon, Buxar | Apr 11, 2024 टेढ़की पुल के समीप एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार अधेड़ को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जख्मी अधेड़ कोरानसराय गांव का निवासी बताया जाता है।