बालाघाट: नशे के सौदागरों और आदी लोगों से सीधा संवाद, 'अपराधी' नहीं 'पीड़ित' मानकर समझाई राह
जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में बालाघाट पुलिस ने एक बेहद मानवीय और अनूठी पहल की है...पुराने आईजी कार्यालय में पुलिस द्वारा एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.. इस बैठक की सबसे खास बात यह रही कि इसमें उन लोगों को आमंत्रित किया गया था, जो या तो पहले अवैध शराब व गांजे के कारोबार में लिप्त थे, या फिर वर्तमान में इसके गंभीर आदी हो चुके हैं..