बरेली: बरेली में बीडीए ने लिया बड़ा एक्शन, शादी से पहले मैरिज हॉल पर लगाया ताला, बिना नक्शा और फायर NOC के चल रहा था कारोबार
बरेली में बीडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सैलानी रोड स्थित 'यादगार-ए-आमद' मैरिज हॉल को सील कर दिया। जांच में सामने आया कि मैरिज हॉल बिना स्वीकृत नक्शे के बनाया गया था और इसके संचालन के लिए फायर विभाग की अनिवार्य एनओसी भी नहीं ली गई थी। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय के मुताबिक, बारादरी क्षेत्र में संचालित इस मैरिज हॉल का संचालन अनस पुत्र अनीस कर रहा था।