जगाधरी: जगूड़ी गांव में एनआईए की टीम ने मारा छापा, डंकी रूट के रास्ते विदेश भेजने का करता है काम
वीरवार को सुबह 9:00 बजे एनआईए की टीम ने रादौर के जगूड़ी गांव में एक मकान पर रेड कर दी। मकान राजकुमार का बताया जा रहा है जिसमें मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार लोगों को डंकी की राह से विदेश भेजने का काम करता था। लगातार टीम पूछताछ कर रही है मगर कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से उन्होंने मना कर दिया।