जगाधरी: दादूपुर हैड के पास युवक ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस जांच में जुटी
बुधवार को 4:30 बजे एक युवक पहले नहर के किनारे बैठा रहा फिर मोटरसाइकिल को छोड़कर उसने छलांग लगा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे छछरौली थाना प्रभारी ने बताया कि मोटरसाइकिल का नंबर चेक किया तो साढौरा के फिरोजपुरा के जसविंदर के नाम पर रजिस्टर्ड है। जिसके बाद परिवार को सूचित किया गया है ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।