जगाधरी: अजय कुमार बने साढौरा के नए थाना प्रभारी, बोले- नशा और अपराध रोकना प्राथमिकता
वीरवार को 9:00 बजे पत्रकारों से बातचीत करते हुए साढौरा के नवयुक्त थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि नशे को रोकना उनकी प्राथमिकता होगी। वही चोरियों और क्राईम को रोकने को लेकर वह मोजीज लोगों से बैठक कर इसके बारे में भी विचार करेंगे। जो जिम्मेदारी मिली है उसे ईमानदारी से निभाने का काम करेंगे।