बिधनू थाना क्षेत्र के मझावन गांव में बीते दिनों समरसेबल लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि मारपीट के कारण बुजुर्ग की मौत हुई है। मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिजनो ने शव को सड़क पर रखकर कार्रवाई करने की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके में पहुंची पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।