घाटमपुर: पतारा गांव में कूड़े के ढेर में लगी आग,आग की चपेट में आने से दो दुकानें जलकर हुई राख,पुलिस फायर ब्रिगेड आग पर पाया काबू
घाटमपुर क्षेत्र के पतारा गांव में कूड़े के ढेर में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से दो दुकानें जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने पास घर में लगे समर्सिबल से आग बुझाने के साथ पुलिस और फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है।