घाटमपुर: सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों हुई हत्या के मामले में DCP साउथ ने किया खुलासा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में बीतें दिनों खेतों में पड़ा मिला युवती रक्त रंजित अवस्था में शव मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। डीसीपी साउथ कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि प्रेम में पागल प्रेमी ने प्रेमिका को गला घोट कर हत्या कर दी थी।