टूंडला: आयुष्मान आरोग्य मंदिर बड़ा कुर्रा में सीएचओ के ना आने और गंदगी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बड़ा कुर्रा में बने आरोग्य मंदिर पर सीएचओ के ना आने और गंदगी पड़े रहने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सोनू चतुर्वेदी का कहना है कि वह मौके पर जाकर जांच पड़ताल करेंगे।