मखदुमपुर: मखदूमपुर में करंट लगने से नाश्ता विक्रेता की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मखदुमपुर थाना के समीप गुरुवार सुबह 7 बजे करंट लगने से एक नाश्ता विक्रेता की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरैया मोहल्ला निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। वह थाना के सामने ठेले पर नाश्ता बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार चंदन कुमार सुबह सड़क किनारे लगे एक लोहे के बिजली पोल के समीप गया था।