सीतापुर: असरफ़पुर गांव में 13 अप्रैल को होने वाला कोटेदारी का चुनाव आगे टला, प्रत्याशियों और ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
जनपद के खैराबाद इलाके के असरापुर गांव में आज 13 अप्रैल को होने वाला कोटेदारी का चुनाव आगे के लिए टल गया है जानकारी के अनुसार प्रधान की बीमारी का हवाला देकर लगाई गई अर्जी पर यह फैसला लिया गया है जिसके बाद अन्य प्रत्याशियों और ग्रामीणों के द्वारा बहाने बाजी करके चुनाव की तारीख आगे बढ़ने का गंभीर आरोप लगाया गया है जिसके चलते जमकर हंगामा भी हुआ था।