जबलपुर: अल्ट्रा ठेका कंपनी के सफाई कर्मचारियों का आरोप- महीनों से वेतन और PF नहीं मिला, विरोध शुरू
जबलपुर नगर निगम में ठेका पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों का सब्र जवाब दे गया है। अल्ट्रा ठेका कंपनी के सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिल रहा और पीएफ का पैसा भी जमा नहीं किया जा रहा। लगातार प्रताड़ना से परेशान कर्मचारियों ने अब विरोध शुरू कर दिया है।