पोरसा (मुरैना)। मुरैना जिले की पोरसा तहसील में आरे रोड बाईपास स्थित शराब ठेके के सामने बने होटल नारायण पैलेस में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक युवती को अपने साथ थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिलने पर होटल में जांच की गई, जहां से एक युवक और एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया। फिलहाल पुलिस की ओर से कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
पूरे मामले में पुलिस के आधिकारिक बयान और जांच रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला किस प्रकृति का है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।#morena #morena breaking
Morena, Morena | Jul 25, 2026