नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के 10वें दिन खेलकूद और शपथ कार्यक्रमों से नशामुक्ति का देवगढ़ ,चिन्नौनी,सहित जिलभर के थाना क्षेत्र में दिया संदेश
मुरैना। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 से 30 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे विशेष जनजागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के दसवें दिन शुक्रवार को जिलेभर में खेलकूद प्रतियोगिताओं, जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं शपथ ग्रहण समारोहों के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित कीं।
Morena, Morena | Jul 24, 2026